Chitrakoot News: जर्जर डाक बंगला प्रशासन ने ध्वस्त कराया

हिन्दुस्तान, चित्रकूट
Follow us on Google News
share

Chitrakoot News: मऊ के संकट मोचन नगर में स्थित जर्जर डाक बंगला को प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। स्थानीय लोगों और शिक्षकों की शिकायतों के बाद कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने भवन की स्थिति को गंभीर मानते हुए इसे तुरंत गिराने का निर्णय लिया। यह कदम संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है।

Chitrakoot News: जर्जर डाक बंगला प्रशासन ने ध्वस्त कराया

Chitrakoot News: मऊ। कस्बे के संकट मोचन नगर स्थित अंग्रेजों के जमाने का पुराना डाक बंगला प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। यह डाक बंगला बहुत ही जर्जर हालत में पहुंच गया था। जिसके अचानक गिरने से हादसे की संभावना बनी हुई थी। स्थानीय लोगों व पास में संचालित स्कूलों के शिक्षकों ने हादसे की संभावना जताते हुए प्रशासन से शिकायत भी की थी। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए डीएम पुलकित गर्ग ने एसडीएम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। रविवार को एसडीएम रामऋषि रमन ने पीडब्लूडी निर्माण खंड के एई सर्वेश गुप्ता, खंड शिक्षाअधिकारी कृष्णदत्त पांडेय व नगर पंचायत की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने डाक बंगला भवन की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने पाया कि भवन की हालत बहुत ही जर्जर हो चुकी है। यह कभी भी अचानक गिर सकता है। उस दौरान बड़ा हादसा होने की भी संभावना है। एसडीएम ने आनन-फानन जेसीबी मंगवाई और जर्जर भवन को तत्काल ध्वस्त करा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर भवन के ध्वस्त कराने से अब हादसे की संभावना खत्म हो गई है। क्योंकि जर्जर भवन से छोटे-छोटे बच्चों और राहगीरों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते भवन को हटाकर प्रशासन ने संभावित दुर्घटना को टाल दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsChitrakoot News: जर्जर डाक बंगला प्रशासन ने ध्वस्त कराया