स्कूल समय पर बीएसए कार्यालय नहीं आएंगे कोई शिक्षक

हिन्दुस्तान, चित्रकूट
Follow us on Google News
share

चित्रकूट में नवागंतुक बीएएस रंजना शुक्ला ने कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने शिक्षा विभाग को मजबूत और अनुशासित बनाने पर जोर दिया। स्कूलों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने और ग्रीष्मावकाश के बाद शिक्षण पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आश्वासन दिया।

स्कूल समय पर बीएसए कार्यालय नहीं आएंगे कोई शिक्षक

चित्रकूट, संवाददाता। शासन स्तर से स्थानांतरण के बाद नवागंतुक बीएएस रंजना शुक्ला ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने शिक्षा विभाग को मजबूत व अनुशासित बनाने की दिशा में कदम उठाने पर जोर दिया है। स्पष्ट तौर पर कहा कि स्कूल समय पर कोई भी शिक्षक उनके कार्यालय नहीं आएगा। ग्रीष्मावकाश के बाद शिक्षक केवल शिक्षण कार्य पर ध्यान देंगे।बीएसए ने कहा कि विभागीय कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनका पूरा प्रयास रहेगा कि स्कूलों में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। बेहतर वातावरण नजर आए। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह शासन की मंशा के अनुरूप ईमानदारी, मेहनत से लगन के साथ समय से कार्य पूरा करें।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं की शिक्षा व सुरक्षा पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जाएगा। वहां की व्यवस्थाओं की समय-समय पर जांच होगी, ताकि बच्चियों की पढ़ाई और सुरक्षा में कोई कमी न रहे। उन्होंन कार्यालय की साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव पर भी जोर दिया। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समय पर अपने कार्यों की रिपोर्ट उनको उपलब्ध कराएंगे। ताकि स्पष्ट हो सके कि वह लोग कितनी जिम्मेदारी से काम कर रहे है। बीएसए ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाना है। विभागीय लोगों के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था में निखार आ सकता है। कार्यभार संभालने पहुंची बीएसए का निवर्तमान बीएसए बीके शर्मा समेत सभी खंड शिक्षाधिकारियों ने स्वागत किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।