सैंपल लेने के दौरान मासूम की कलाई में टूटी निडिल, मचा हड़कंप

Mar 12, 2026 09:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share

Chitrakoot News - चित्रकूट जिले के अस्पताल में बुखार से पीड़ित दो महीने की बच्ची प्रतिभा का ब्लड सैंपल लेते समय निडिल कलाई में टूट गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बच्ची को आपरेशन थिएटर ले जाकर निडिल को बाहर निकाला। सुरक्षित निकालने के बाद परिजन राहत की सांस लेकर घर लौट गए।

सैंपल लेने के दौरान मासूम की कलाई में टूटी निडिल, मचा हड़कंप

चित्रकूट, संवाददाता। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित दो माह की मासूम का ब्लड सैंपल लेने के दौरान कलाई में निडिल टूट गई। जिससे परिजन शोर मचाते हुए लापरवाही का आरोप लगाने लगे। मौजूद स्टाफ में भी घबड़ा मच गया। मौके पर सीएमएस समेत कई डाक्टर पहुंचे और मासूम को आपरेशन थिएटर ले जाया गया। जहां पर डाक्टर ने मामूली आपरेशन कर कलाई में घुसी निडिल को बाहर निकाला। इसके बाद परिजन घर चले गए।कर्वी कोतवाली क्षेत्र के कंठीपुर निवासी हेमराज की दो माह की बेटी प्रतिभा बुखार से पीड़ित थी। बुधवार को सुबह करीब पौने नौ बजे परिजन उसका इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे।

शिशु वार्ड में मौजूद डॉक्टर ने देखने के बाद खून की जांच कराने की बात कही। परिजनों का कहना है कि खून की जांच के लिए मौजूद नर्स व कुछ प्रशिक्षु ने सैंपल लेने को 22 नंबर की पतली निडिल लगाया। मासूम प्रतिभा की कलाई में खून का सैंपल लेने के दौरान निडिल कलाई के अंदर चली गई। इसके बाद परिजन व मौजूद स्टॉफ घबडा गया। परिजनों ने शोर मचाते हुए लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि मासूम के हाथ में घुसी निडिल को निकालने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। कुछ ही देर में जानकारी पाकर सीएमएस डा शैलेंद्र कुमार समेत अन्य कई डॉक्टर पहुंच गए। आनन-फानन मासूम को आपरेशन थियेटर ले जाया गया। जहां डा रमेश कुमार ने मामूली आपरेशन के बाद कलाई में फंसी निडिल को सुरक्षित बाहर निकाला। निडिल निकलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और फिर अपने घर चले गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।