किसी की भी आलोचना करने से बचें लोकतंत्र सेनानी

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share

Chitrakoot News - चित्रकूट के गायत्री शक्तिपीठ में राष्ट्रीय लोकतंत्र सेनानी मिलन समिति द्वारा लोकतंत्र सेनानियों का महासंगम आयोजित हुआ। इसमें सदस्यों ने आपातकाल के दौरान के अनुभव साझा किए और आलोचना से बचने की अपील की। समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश राणा ने लोकतंत्र सेनानियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

किसी की भी आलोचना करने से बचें लोकतंत्र सेनानी

चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट स्थित गायत्री शक्तिपीठ में राष्ट्रीय लोकतंत्र सेनानी मिलन समिति की ओर से देश के लोकतंत्र सेनानियों का महासंगम आयोजित हुआ। इसमें पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी समिति आलोचना नहीं करती। इसलिए सभी लोकतंत्र सेनानी किसी की भी आलोचना करने से बचें। इसके साथ ही लोकतंत्र सेनानियों ने आपातकाल के दौरान की स्थितियों पर अपने अनुभव साझा किए। राष्ट्रीय लोकतंत्र सेनानी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश राणा ने वर्तमान समय में लोकतंत्र सेनानियों की भूमिका को सामने रखा। कहा कि उनकी समिति किसी की आलोचना नहीं करती। आलोचना से सभी को बचने की जरुरत है। राष्ट्रीय महामंत्री आनंद प्रकाश आर्य ने भी अपने अनुभव साझा किए।

उन्होंने समिति के उद्देश्य और कार्यों की जानकारी दी। आपातकाल सेनानी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पांडेय ने कहा कि उनकी समिति एवं राष्ट्रीय लोकतंत्र सेनानी मिलन समिति साथ मिलकर आगामी कार्य करेंगे। राष्ट्रीय मंत्री राकेश जैन ने समाज में रचनात्मक कार्यों के लिए आवाहन किया। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के पूजन एवं ओम उच्चारण के साथ हुआ। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रीय संगठन मंत्री नवल किशोर मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा रतन पारीक, शीतल प्रसाद अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, जगन्नाथ सहाने, चंद्रशेखर सिंह, ओंकार सिंह, सांवलिया गिरी, आचार्य देवेंद्र चैतन्य, रमेश राघव आदि लोग मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।