नगर पालिका क्षेत्र में एक करोड़ 54 लाख रुपये का कर बकाया, वसूली अब तक हो पाई सिर्फ 26 हजार

Mar 09, 2026 09:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share

Chitrakoot News - चित्रकूट में एडीएम न्यायिक अरुण कुमार ने नगर पालिका परिषद कर्वी की बैठक में सफाई व्यवस्था और राजस्व वसूली की समीक्षा की। उन्होंने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से यूजर चार्ज वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 313 सफाई कर्मचारियों की कमी के लिए 60 नई भर्तियाँ कराने की आवश्यकता जताई गई।

नगर पालिका क्षेत्र में एक करोड़ 54 लाख रुपये का कर बकाया, वसूली अब तक हो पाई सिर्फ 26 हजार

चित्रकूट, संवाददाता। प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय एडीएम न्यायिक अरुण कुमार ने नगर पालिका परिषद कर्वी कार्यालय में बैठक कर सफाई व्यवस्था और राजस्व वसूली समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, कर निरीक्षक राहुल पांडेय व सफाई नायकों को निर्देश दिए कि सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं घरों से स्वच्छता के तहत यूजर चार्ज की वसूली सुनिश्चित की जाए। यूजर चार्ज को टैक्स के साथ बोर्ड में पारित कराते हुए अप्रैल माह से लागू कराने के निर्देश दिए।सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ने अवगत कराया कि मौजूदा समय पर 313 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। जबकि मानक के अनुरूप 60 कर्मचारियों की अभी कमी है।

प्रभारी अधिकारी ने निर्देशित किया कि शीघ्र ही 60 कर्मचारियों की भर्ती कराते हुए इस गैप को पूर्ण किया जाए। ताकि नगर की साफ-सफाई व्यवस्था और बेहतर बनाई जा सके। कहा कि नगर क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अथवा व्यावसायिक प्रतिष्ठान के सामने कूड़ा फेंकते हुए या कूड़े का ढेर लगाते हुए पाया जाए तो उसके विरुद्ध जुर्माना एवं विधिक कार्रवाई की जाए। सफाई नायकों को निर्देश दिए कि ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर एक सप्ताह के भीतर सूची तैयार कर प्रस्तुत करें। उन्होंने कर निरीक्षक राहुल पांडेय व उनकी टीम के टैक्स कलेक्टर इलियास, फैजल, दीपक, गौरव आदि को निर्देशित किया कि रोजाना यूजर चार्ज की वसूली करते हुए मार्च माह तक शत-प्रतिशत वसूली पूरी की जाए। सभी सरकारी, गैर-सरकारी संस्थानों, व्यावसायिक दुकानों व भवनों को चिन्हित कर दो दिन के भीतर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश प्रभारी अधिकारी ने दिए। समीक्षा दौरान पाया गया कि नगर पालिका क्षेत्र में एक करोड़ 54 लाख रुपये की कर वसूली का लक्ष्य है। जिसके सापेक्ष अभी तक केवल 26 हजार रुपये की ही वसूली हुई है। उन्होंने ईओ लालजी यादव व कर निरीक्षक को निर्देश दिए कि मार्च माह में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली पूरी कराएं। आगामी समय में गृह, भवन एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में स्वकर प्रणाली लागू भी किया जाए। नगर पालिका क्षेत्र में 1162 घरों का गृहकर ऑनलाइन पाया गया। कर निरीक्षक को निर्देश दिए कि विस्तारित क्षेत्र के वार्डों का सर्वे कर शीघ्र ही अधिक से अधिक गृहकर ऑनलाइन कराएं। यह भी कहा कि नगर पालिका की आय बढ़ाने के उद्देश्य से पार्किंग स्थलों की संख्या बढ़ाई जाए। विज्ञापन के लिए होर्डिंग की टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाए। बैठक में कनिष्ठ सहायक कर्मोत्तम सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवा कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, कर निरीक्षक राहुल पांडेय, अवर अभियंता शिवम तिवारी, निर्माण लिपिक ज्ञान गुप्ता, कर लिपिक प्रवीण बाबू आदि लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।