ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटसंकल्प दिवस के रूप में मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन

संकल्प दिवस के रूप में मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन

चित्रकूट। हिन्दुस्तान संवाद सपा कार्यालय में रविवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह...

संकल्प दिवस के रूप में मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटMon, 23 Nov 2020 03:16 AM
ऐप पर पढ़ें

चित्रकूट। हिन्दुस्तान संवाद

सपा कार्यालय में रविवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव की अगुवाई में केक काटकर नेता के दीर्घायु होने की कामना की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नेता ने हमेशा गरीबों, वंचितों की आवाज उठाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया है। उनके समाजवादी मॉडल में पंक्ति के आखिरी छोर पर खड़ा व्यक्ति केन्द्र में रहा है। जिसके चलते हर समाजवादी अपने नेता के रास्ते पर चलने का संकल्प लेता है। पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि नेताजी की नीति व अखिलेश यादव की विकासवादी सोच को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस मौके पर डॉक्टर निर्भय सिंह पटेल, फराज खां, सत्यनारायण पटेल, मो गुलाब खां, कुबेर निषाद, अरसद खां, सुभाष पटेल, राधेश्याम निषाद, चंदन कोटार्य आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें