बंदरों के आतंक से लोग परेशान, कार्रवाई की मांग

हिन्दुस्तान, चित्रकूट
Follow us on Google News
share

चित्रकूट के मानिकपुर तहसील क्षेत्र के पतेरिया में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। स्थानीय निवासी चिरौंजी देवी ने वन विभाग की लापरवाही की शिकायत की है। बंदर घरों से खाना और कपड़े चुराते हैं, और बच्चों को बाहर निकलने में कठिनाई होती है। उन्होंने हेल्पलाइन 1076 पर भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बंदरों के आतंक से लोग परेशान, कार्रवाई की मांग

चित्रकूट। मानिकपुर तहसील क्षेत्र के पतेरिया में बंदरों के आतंक से लोग परेशान है। यहां की रहने वाली चिरौंजी देवी ने बताया कि वन विभाग बंदरों को पकड़ने में लापरवाही बरत रहा है। कई बाद अवगत कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बंदर लोगों के घरों से खानपान की सामग्री उठा ले जाते है। कपड़े फाड़ देते है। इसके साथ ही अक्सर लोगो को काट लेते है। छोटे बच्चों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन लोगों ने रैपुरा रेंज के साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1076 पर भी अवगत कराया था। लेकिन अभी तक कोई सुनवार्ठ नहीं हुई।

पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी को दबोचाचित्रकूट। कर्वी कोतवाली के एसआई अमरेन्द्र सिंह ने वारंटी सौरभ पांडेय निवासी काशीराम कालोनी लोढवारा को गिरफ्तार किया है। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।