ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटहिंदुत्व रक्षा को मोदी-योगी जरूरी: शंकराचार्य

हिंदुत्व रक्षा को मोदी-योगी जरूरी: शंकराचार्य

चित्रकूट। निज संवाददाता शंकराचार्य स्वामी अधोच्छानंद महाराज ने कहा कि हिंदुत्व की रक्षा के...

हिंदुत्व रक्षा को मोदी-योगी जरूरी: शंकराचार्य
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटTue, 23 Feb 2021 04:40 AM
ऐप पर पढ़ें

चित्रकूट। निज संवाददाता

शंकराचार्य स्वामी अधोच्छानंद महाराज ने कहा कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए जरूरी है कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सूबे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहें। हिंदू धर्म ही एक मात्र ऐसा धर्म है, जहां सभी धर्मों का बराबर मान-सम्मान है। कुछ लोग विदेशी ताकतों के इशारे पर देश को तोड़ने का काम कर रहे, जिसे सनातन धर्म बर्दाश्त नहीं करेगा।

प्रयागराज में कुंभ स्नान के बाद भगवान राम की तपोभूमि के दर्शन करने पर ही माघ स्नान का पुण्य मिलता है। इसी को देखते हुए पुरी शंकराचार्य अधोच्छानंद महाराज सोमवार को चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनका मकसद है कि देश का कल्याण हो। कोरोना जैसी महामारी से निजात मिले। उसके लिए उन्होंने अनुष्ठान भी किया। उनके साथ गोरखनाथ मंदिर के वेदाचार्य रामानुज त्रिपाठी, सीबीसीआईडी के सौरभ आदि मौजूद रहे। शंकराचार्य ने सद्गुरू सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड पहुंचकर डा. वीके जैन से भी मुलाकात की। यहां संस्कृत विद्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शंकराचार्य का स्वागत किया गया। कामतानाथ परिक्रमा के बाद मत्यगजेन्द्रनाथ की छोटी परिक्रमा भी की। वह मड़फा दुर्ग भी गए। मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने शंकराचार्य के पास पहुंचकर आशीर्वाद लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें