एसबीआई शाखा राजापुर में लगी भीषण आग, कई अहम दस्तावेज राख

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share

Chitrakoot News - चित्रकूट के राजापुर में एसबीआई शाखा में सोमवार को तड़के भीषण आग लग गई। लोगों ने धुआं देखा और पुलिस को सूचना दी। अग्निशामक टीम ने दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कंप्यूटर और फर्नीचर जल गए, लेकिन कैश और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित हैं। आग शार्टसर्किट से लगने की संभावना है।

एसबीआई शाखा राजापुर में लगी भीषण आग, कई अहम दस्तावेज राख

चित्रकूट, संवाददाता। एसबीआई शाखा राजापुर में सोमवार को तड़के अचानक भीषण आग लग गई। सुबह लोगों ने बैंक के भीतर से उठ रहे धुआं को देखा तो पुलिस को अवगत कराया। आनन-फानन पहुंची अग्निशमन की टीमें आग बुझाने में जुट गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया। आग से बैंक के भीतर रखे कंप्यूटर, रजिस्टर, फर्नीचर आदि जल गया है। कैश और महत्वपूर्ण दस्तावेज बच गए है। लॉकर तक पहुंचने के पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने की वजह विद्युत शार्टसर्किट होने की संभावना जताई जा रही है।राजापुर कस्बे के मुख्य मार्ग में संचालित एसबीआई शाखा में सोमवार को सुबह करीब सात बजे घूमने निकले कुछ लोगों ने अंदर से उठ रहा धुआं देखा तो बैंक के बाहर एटीएम में तैनात गार्ड को अवगत कराया।

जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय स्तर पर मौजूद अग्निशमन की एक टीम ने पहुंचकर आग बुझाना शुरु किया। अग्निशमन की एक गाड़ी आनन-फानन मुख्यालय कर्वी से भेजी गई। माना जा रहा है कि आग कुछ घंटे पहले तड़के लगी है। जानकारी मिलने से पहले बैंक के भीतर आग काफी तेजी पकड़ चुकी थी। सूचना पाकर एएसपी सत्यपाल सिंह, बैंक शाखा प्रबंधक पंकज सिंह सहित अन्य सभी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पाया। बैंक के अंदर धुआं का गुबार इस कदर भरा हुआ था कि कोई अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। आग को देखते हुए पुलिसबल ने आसपास के क्षेत्र को खाली कराया और लोगों को दूर किया। बैंक के प्रबंधक के मुताबिक आग लॉकर तक नहीं पहुंची है। जिसकी वजह से कैश और महत्वपूर्ण दस्तावेज पूरी तरह सुरक्षित है। कंप्यूटर, फर्नीचर के अलावा रजिस्टर आदि जल गए है। उन्होंने विद्युत शार्टसर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। बताया कि आग से हुई क्षति को देखा जा रहा है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।