इंद्र का अहंकार तोड़ श्रीकृष्ण ने की भक्तों की रक्षा

हिन्दुस्तान, चित्रकूट
Follow us on Google News
share

चित्रकूट के मानिकपुर कस्बे के वाल्मीकि नगर में पंडित स्व राजधर मिश्र की पुण्य तिथि पर श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ आयोजित किया गया। कथा में समाजसेवी कमलेश मिश्र और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे। आचार्य महेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला और गोवर्धन पूजा का वर्णन किया।

इंद्र का अहंकार तोड़ श्रीकृष्ण ने की भक्तों की रक्षा

चित्रकूट। मानिकपुर कस्बे के वाल्मीकि नगर पश्चिमी में पंडित स्व राजधर मिश्र की प्रथम पुण्य तिथि पर आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में श्रोताओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा में समाजसेवी कमलेश मिश्र, उनके भाई विनोद मिश्र व मां विमला देवी मुख्य श्रोता है। कथा व्यास आचार्य महेंद्र शास्त्री आदर्श ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला, गोवर्धन पूजा का बखान किया। कहा कि इंद्र का अहंकार तोड़ने और भक्तों की रक्षा के लिए की गोवर्धन पूजा की गई है। श्रीकृष्ण ने बृजवासियों को इंद्र की जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा करने को कहा था। इस दौरान पालन चतुर्वेदी नगर निगम अध्यक्ष सतना, प्रशांत करवरिया अध्यक्ष राष्ट्रीय रामायण मेला, मोहित मिश्रा, राकेश, दिनेश द्विवेदी, देवमूरत द्विवेदी, जागेश्वर शुक्ला, रामकुशल पांडेय, डा कमल शुक्ला, पुष्पराज सिंह, राम सुशील तिवारी, ललित पांडेय आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।