अमावस्या मेला में श्रद्धालुओं की रही भीड़, मंदाकिनी में लगाई डुबकी

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
Follow us on Google News
share

मंदाकिनी के रामघाट, राघव प्रयाग, भरत घाट में पहंुचे लाखों श्रद्धालु हे जयकारे, परिक्रमा मार्ग में भीड़ 16 सीएचआई-02: रामघाट में मंदाकिनी स्नान के लिए

अमावस्या मेला में श्रद्धालुओं की रही भीड़, मंदाकिनी में लगाई डुबकी

चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में ज्येष्ठ माह के अमावस्या मेला में भीषण गर्मी के बावजूद भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। दोपहर में तेज धूप के दौरान भीड़ में कुछ कमी आई। श्रद्धालुओं ने रामघाट पहुंचकर पतित पावनी मंदाकिनी में डुबकी लगाई। रामघाट से लेकर परिक्रमा मार्ग तक प्रभु श्रीराम और कामदनाथ के जयकारे गूंजते रहे। मेला क्षेत्र में व्यवस्थाएं संभालने में यूपी-एमपी प्रशासन डटा रहा। शनिवार को तड़के से ही मंदाकिनी तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी थी। भीषण गर्मी की वजह से ज्यादातर श्रद्धालु सुबह ही पहुंचे। मंदाकिनी के रामघाट, भरतघाट, राघव प्रयागघाट व आरोग्यधाम के पास करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। रामघाट में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने राजाधिराज मत्तगयेन्द्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन कर परिक्रमा लगाई। मंदिर में दर्शन के लिए सुबह 10 बजे अत्यधिक भीड़ होने से एमपी प्रशासन का संभालना मुश्किल हो रहा था। दोपहर में तेज धूप होने पर भीड़ में कमी आई। लेकिन शाम को फिर भीड़ बढ़ी। यूपी-एमपी प्रशासन ने मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। भीड़ वाले इलाकों रामघाट व परिक्रमा मार्ग में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की गई। इसके साथ ही जोनल, सेक्टर मजिस्टे्रट, पुलिस अधिकारी व अन्य टीमें लगातार भ्रमण करती रही। एसपी अरुण कुमार सिंह व एएसपी पीयूषकांत राय ने सीओ सिटी यामीन अहमद के साथ परिक्रमा मार्ग, रामघाट, निर्मोही अखाडा आदि में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

पुलिस महकमे ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को काउंटर लगा बांटा प्रसाद

अमावस्या मेला में आए श्रद्धालुओं को पुलिस महकमे ने प्रसाद वितरण किया। भरतकूप थाना प्रभारी उपेन्द्र प्रताप सिंह व एसआई श्यामदेव सिंह पिछले 32 अमावस्या मेला से प्रसाद वितरण करते चले आ रहे है। इस बार उन्होंने मेला क्षेत्र में काउंटर लगाकर ढ़ाई कुंतल बेसन की बूंदी बनवाकर वितरण किया। काउंटर में प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। वहीं दूसरी ओर प्रभारी एलआईयू नागेन्द्र भूषण पाठक की अगुवाई में एलआईयू, एस चेक टीम, डॉग स्क्वॉयड की संयुक्त टीम ने रामघाट स्थित प्रमुख मठ मंदिरों के साथ ही भीड़ वाले इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया.

Voice of UP

पति की लंबी आयु की कामना के साथ सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा

मुख्यालय कर्वी से लेकर तुलसी नगरी राजापुर में बरगदी अमावस्या में सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति के दीर्घायु होने की कामना को लेकर वट सती सावित्री व्रत रखा। महिलाओं ने विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा की। सुबह से ही महिलाओं की वटवृक्ष के पास भीड़ जुटी रही। राजापुर कस्बे में जालपा देवी मंदिर, गयागंज, मरही माता मंदिर, पीडब्लूडी परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने वट वृक्ष पर कच्चा सूत बांधकर फेरे लगाए और सती सावित्री की कथा सुनकर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। किरण शुक्ला, रानी देवी, सविता देवी ने बताया कि वट सती सावित्री व्रत भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति का प्रतीक है। यह व्रत पति-पत्नी के अटूट प्रेम, विश्वास और समर्पण को दर्शाता है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चित्रकूट में अमावस्या मेला कब आयोजित होता है?
अमावस्या मेला ज्येष्ठ माह में आयोजित होता है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।