ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटलॉकडाउन में टली शादी, युवती ने दी जान

लॉकडाउन में टली शादी, युवती ने दी जान

पहाड़ी थाना क्षेत्र के रैपुरवा गांव में रविवार की दोपहर एक युवती ने लॉकडाउन में शादी टलने पर जान दे दी। उसका शव पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे...

लॉकडाउन में टली शादी, युवती ने दी जान
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटSun, 12 Jul 2020 11:05 PM
ऐप पर पढ़ें

पहाड़ी थाना क्षेत्र के रैपुरवा गांव में रविवार की दोपहर एक युवती ने लॉकडाउन में शादी टलने पर जान दे दी। उसका शव पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

रैपुरवा निवासी साधना (20) पुत्री परदेशी का शव रविवार की दोपहर गांव के बाहर आम के पेड़ में फंदे के सहारे लटकता मिला। परिजनों के मुताबिक साधना ने दुपट्टे का फंदा बनाकर खुदकुशी की है। फिलहाल आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। बताते हैं कि युवती की बीते 20 मई को शादी होनी थी। जिसके लिए घर वालों ने पहले से तैयारियां कर ली थीं। लेकिन लॉकडाउन की वजह से बाद में शादी टालनी पड़ी। परिजनों का कहना है कि घर में किसी तरह की कोई बात नहीं हुई है। साधना ने भी खुदकुशी करने से पहले कुछ नहीं बताया है। दोपहर में उसका शव पेड़ पर लटका होने की जानकारी मिली थी। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी घटना की वजह सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें