ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटआग से कई परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक

आग से कई परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक

चित्रकूट। हिन्दुस्तान संवाद बरगढ़ कस्बे में बीती रात आग लगने से दो अलग-अलग...

आग से कई परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटFri, 26 Mar 2021 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

चित्रकूट। हिन्दुस्तान संवाद

बरगढ़ कस्बे में बीती रात आग लगने से दो अलग-अलग परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन तब तक परिवारों का सब कुछ जलकर खाक हो गया। सबसे पहले कूडे़ के ढेर से शांत कुमार मिश्रा पुत्र रामविशाल मिश्रा के घर में आग लगी। आग ने इस कदर रूप धारण किया कि पड़ोसी केदार नाथ शुक्ला, संतोष कुमार शुक्ला व वेदप्रकाश शुक्ला पुत्र नमोनारायण शुक्ला के घर तक पहंच गई। जिसमें शांतकुमार मिश्र के घर में रखा अनाज, लकड़ी, भूसा आदि जल गया। इसके अलावा शुक्ला परिवारों के घरों में रखा धान, गेहूं, चना, सरसों, कपड़े समेत लाखो की गृहस्थी जलकर खाक हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें