ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटदो घंटे में खत्म हो गई खाद, फिर लटक गया ताला

दो घंटे में खत्म हो गई खाद, फिर लटक गया ताला

चित्रकूट। संवाददाता रामनगर में किसान खाद की किल्लत से चक्कर काट रहे हैं।...

चित्रकूट। संवाददाता 
 रामनगर में किसान खाद की किल्लत से चक्कर काट रहे हैं।...
1/ 2चित्रकूट। संवाददाता रामनगर में किसान खाद की किल्लत से चक्कर काट रहे हैं।...
चित्रकूट। संवाददाता 
 रामनगर में किसान खाद की किल्लत से चक्कर काट रहे हैं।...
2/ 2चित्रकूट। संवाददाता रामनगर में किसान खाद की किल्लत से चक्कर काट रहे हैं।...
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटSat, 23 Oct 2021 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

चित्रकूट। संवाददाता

रामनगर में किसान खाद की किल्लत से चक्कर काट रहे हैं। समिति में खाद पहुंचते ही भीड़ उमड़ पड़ती है। यहां पर शुक्रवार को 500 बोरी डीएपी पहुंची थी। शनिवार को सुबह से किसान खाद के लिए डट गए। हालत यह रही कि सुबह आठ बजे से दस बजे तक में पूरी खाद खत्म हो गई। छोटे काश्तकारों को चार से पांच व बड़े काश्तकारों को छह से आठ बोरी खाद दी गई। खाद खत्म होने के बाद दर्जनों किसान वापस लौट गए। उनको भरोसा दिया गया कि रविवार को जब खाद आएगी, तभी मिलेगी। इसके बाद समिति में ताला बंद कर कर्मचारी इधर-उधर खिसक गए।

गेट पर बंद ताला देख वापस लौट गए किसान

मानिकपुर कस्बे में संचालित साधन सहकारी समिति में खाद के अभाव में शनिवार को पूरे दिन ताला लटका रहा। ग्रामीण अंचलों ने आए किसान ताला देखकर वापस लौटते रहे। शुक्रवार की दोपहर तक यहां खाद वितरित की गई थी। इसके बाद डीएपी खत्म होते ही ताला बंद कर दिया गया। कर्मचारी खुद किसानों की भीड़ को देखकर खाद के अभाव में समिति खोलने से कतरा रहे हैं। बताते हैं कि वितरण के दौरान किसानों की लंबी लाइन लगी थी। काफी किसानों को खाद भी नहीं मिल पाई थी। बचे किसानों को यह भरोसा दिया गया कि दो दिन बाद खाद आएगी। इसके बाद वितरण होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें