केन्द्रीय विद्यालय में प्रवेश को लेकर लॉटरी सिस्टम से अभ्यर्थियों का चयन, 15 तक होंगे दाखिले

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share

Chitrakoot News - चित्रकूट में केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक और छह में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रणाली से चयन किया गया। कक्षा एक में 40 और कक्षा छह में 2 रिक्त सीटों के लिए आवेदन किए गए थे। चयनित बच्चों का दाखिला 15 अप्रैल तक होगा। अन्य सीटों के लिए दूसरी सूची 16 अप्रैल को जारी की जाएगी।

केन्द्रीय विद्यालय में प्रवेश को लेकर लॉटरी सिस्टम से अभ्यर्थियों का चयन, 15 तक होंगे दाखिले

चित्रकूट। नए शिक्षण सत्र में कक्षा एक व छह में प्रवेश को लेकर केंद्रीय विद्यालय में लॉटरी सिस्टम से अभ्यर्थियों का चयन किया गया। दोनों कक्षाओं में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि तक जमा किए गए आवेदनों को लॉटरी में शामिल किया गया। चयनित अभ्यर्थियों का आगामी 15 अप्रैल तक दाखिला होगा। केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा एक में 40 व कक्षा छह में रिक्त दो सीटों के लिए लॉटरी निकाली गई। इस बार कक्षा एक में 485 व कक्षा छह में 102 आवेदन आए। इसमें नामांकन प्रपत्रों के आधार पर योग्य पाए गए आवेदकों को केंद्रीय विद्यालय संगठन के नियमों के अनुरूप उनके माता-पिता की सेवा श्रेणी के अनुसार वरीयता क्रम निर्धारित कर लाटरी प्रक्रिया कराई गई।

लॉटरी डीएम स्तर से गठित कमेटी की मौजूदगी में निकाली गई। इसमें एसडीएम न्यायिक सौरभ यादव भी मौजूद रहे। लॉटरी के बाद निर्धारित सीटों के सापेक्ष चयनित बच्चों की सूची प्रकाशित कर दी गई। प्रथम सूची में चयनित बच्चों का दाखिला आगामी 15 अप्रैल तक होगा। इसके बाद सीटें खाली होने की स्थिति में 16 अप्रैल को दूसरी सूची जारी की जाएगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।