ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटआंधी के साथ फिर हुई हल्की बारिश, किसान परेशान

आंधी के साथ फिर हुई हल्की बारिश, किसान परेशान

एक सप्ताह बाद एक बार फिर से तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश ने किसानों को परेशानी में डाल दिया। खेतों व खलिहानों में मडाई के लिए रखी गेहूं, अरहर, सरसों की फसल भींग गई। भूसा हवा में उड़ गया। आम...

आंधी के साथ फिर हुई हल्की बारिश, किसान परेशान
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटThu, 12 Apr 2018 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

एक सप्ताह बाद एक बार फिर से तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश ने किसानों को परेशानी में डाल दिया। खेतों व खलिहानों में मडाई के लिए रखी गेहूं, अरहर, सरसों की फसल भींग गई। भूसा हवा में उड़ गया। आम और महुवा की फसलों से आमदनी की उम्मींदों में पानी फिर गया।

बुधवार की देर रात तेज आंधी आई। खेतों में किसानों की कटी पड़ी फसलें काफी दूर तक उड़ गईं। साथ ही खेतों में पड़ा भूसा उड़ गया। खेतों में खड़ी गेंहू की फसल जमींदोज हो गई। इसके बाद तेज बारिश हुई। बारिश में खेतों में मडाई के लिए रखी फसलें व भूसा पूरी तरह से भीग गया। गुरुवार को भीगी फसलों व भूसा को सुखाने के लिए किसान खेतों में बिखेरते नजर आए। इधर इस वर्ष आम और महुआ की फसलों से किसानों को अच्छा उत्पादन की उम्मींद थी लेकिन तेज आंधी और पानी से इन दोनों फसलों को काफी नुकसान हुआ है। किसान खेतों में पड़ी अपने पूरे वर्ष की गाढ़ी कमाई को सहेजने में दिन रात जुटा हुआ है। एक सप्ताह के अन्तराल में दो बार आंधी के साथ पानी ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें