राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमे निस्तारण पर जोर

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share

Chitrakoot News - चित्रकूट में विधिक सेवा प्राधिकरण की अगुवाई में नौ मई को होने वाली लोक अदालत के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें वादों के निस्तारण पर जोर दिया गया। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे लोक अदालत में निस्तारित किए जा सकने वाले मामलों को चिन्हित करें और पक्षकारों को नोटिस जारी करें।

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमे निस्तारण पर जोर

चित्रकूट। विधिक सेवा प्राधिकरण की अगुवाई में आगामी नौ मई को होने वाली लोक अदालत को लेकर राहुल मिश्रा प्रभारी जनपद न्यायाधीश प्रथम अपर जिला जज की अगुवाई में बैठक हुई। जिसमें लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागों से संबंधित सभी ऐसे मामले, जिनको लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जा सके, उनको चिन्हित कर पक्षकारों को कम से कम दो बार नोटिस तामीला कराएं। इसके साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित करने का प्रयास करें। इस दौरान राममणि पाठक अपर जिला जज नोडल अधिकारी लोक अदालत, इला चौधरी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वर्णिका शुक्ला अपर सिविल जज सहायक नोडल अधिकारी, बीएल गुप्ता सीडीपीओ, एसएम कश्यप, फरहत खान, एसके पांडेय आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।