ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूट कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने 8 मंडल व 45 जिलाध्यक्षों को दी जिम्मेदारी

कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने 8 मंडल व 45 जिलाध्यक्षों को दी जिम्मेदारी

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने शनिवार को संगठन का विस्तार करते हुए 8 मंडल अध्यक्ष व 45 जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं। सभी को जिम्मेदारी देने के साथ ही...


कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने 8 मंडल व 45 जिलाध्यक्षों को दी जिम्मेदारी
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटSat, 05 Sep 2020 11:37 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने शनिवार को संगठन का विस्तार करते हुए 8 मंडल अध्यक्ष व 45 जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं। सभी को जिम्मेदारी देने के साथ ही संगठन की मजबूती के लिए काम करने को कहा गया है। इसके साथ ही जनपद स्तर के बाद लखनऊ में रैली आयोजित कर समाज के हक की आवाज बुलंद करने का ऐलान भी किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल ने बताया कि घोषित मंडल अध्यक्षों में फैजाबाद कुलदीप वर्मा, झांसी आनंद सिंह, वाराणसी शमशेर पटेल, आजमगढ़ जितेंद्र मोहन वर्मा, प्रयागराज उदयभान सिंह पटेल, मिर्जापुर प्रवीण सिंह, बस्ती रामकमल पटेल व लखनऊ मंडल की जिम्मेदारी सन्तोष सिंह को दी गई है। जबकि जिलाध्यक्षों में फैजाबाद विजय वर्मा, अंबेडकरनगर सुभाष वर्मा, बाराबंकी अभिषेक पटेल, अमेठी सुरेश बहादुर पटेल, सुल्तानपुर जितेन्द्र वर्मा, प्रयागराज राजबहादुर सिंह पटेल, प्रतापगढ़ संजय पटेल, फतेहपुर मोहर सिंह पटेल, कौशांबी जयप्रकाश सिंह, झांसी भूपेंद्र सिंह निरंजन, ललितपुर बृंदावन पटेल, जालौन रविन्द्र प्रताप सिंह, चित्रकूट शारदा सिंह पटेल, वाराणसी दयाशंकर पटेल, जौनपुर दीपक पटेल, चंदौली घनश्याम पटेल, गाजीपुर सच्चिदानंद पटेल, गोंडा राजकरन पटेल, बहराइच ओमप्रकाश वर्मा, बलरामपुर अजय वर्मा, सिद्धार्थनगर वीरेन्द्र चौधरी, संतकबीरनगर महेंद्र कुमार चौधरी, बस्ती रमेशचंद्र चौधरी, बांदा दिनेश कुमार सिंह, हमीरपुर योगेंद्र पटेल, महोबा वीर सिंह पटेल, मिर्जापुर हरिओम सिंह, फर्रुखाबाद अतुल सिंह गंगवार, कानपुर ग्रामीण अमित पटेल, इटावा शैलेन्द्र वर्मा, गाजियाबाद आकाश कटियार, देवरिया अमित पटेल, मऊ रमेशचंद्र सिंह पटेल, कुशीनगर जितेन्द्र पटेल, गोरखपुर अशोक चौधरी, उन्नाव नीरज पटेल, लखनऊ दीपक पटेल, हरदोई अभिनव कनौजिया, आजमगढ़ मृत्युंजय सिंह, रायबरेली विनोद पटेल, बलिया राजकुमार पटेल, भदोही वीरेंद्र वीर सिंह, कानपुर नगर अवधेश कटियार, कानपुर देहात नरेंद्र कटियार व महाराजगंज में संजीव पटेल को बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले जिला स्तर पर रैलियों का कार्यक्रम होगा। इसके बाद लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर पार्क में समाज को इकठ्ठा कर हकों की आवाज बुलंद की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें