Chitrakoot News: राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे हरिशंकर
Chitrakoot News: जूनियर विद्यालय गढ़चपा में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनाती रही भूमिका 31 सीएचआई-05: प्रधानाध्यापक हरिशंकर त्रिपाठी। चित्रकूट, संवाददाता। मानिकपुर ब्लाक

Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़चपा में तैनात प्रधानाध्यापक हरिशंकर त्रिपाठी राज्य शिक्षक पुरस्कार सम्मानित होंगे। शासन स्तर से उनका राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चयन किया गया है। उनको शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचारों और बच्चों के प्रति समर्पण के लिए यह पुरस्कार मिलने जा रहा है। प्रधानाध्यापक हरिशंकर त्रिपाठी ने विद्यालय में बेहतर शैक्षिक माहौल बदलने के साथ ही बच्चों को आधुनिक व व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयास से विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ी है। शिक्षा के स्तर में भी सुधार हुआ है। राज्य शिक्षक सम्मान में चयन होने के बाद उनको बधाइयां मिल रही है।
शिक्षकों में खुशी का माहौल है। डायट प्राचार्य बीके शर्मा, बीएसए रंजना शुक्ला, खंड शिक्षाधिकारी मानिकपुर मिथलेश कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक गर्ग ने कहा कि यह पुरस्कार प्रधानाध्यापक की कड़ी मेहनत और ईमानदारी का परिणाम है। उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन करने में कोई कमी नहीं की। बच्चों के प्रति शिक्षक के दायित्वों का निर्वहन किया है। प्रधानाध्यापक को मिले सम्मान से अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। प्रधानाध्यापक हरिशंकर त्रिपाठी ने कहा कि यह पुरस्कार उनका नहीं, बल्कि विद्यालय परिवार, सहयोगियों व उन सभी प्यारे बच्चों का है, जिन्होंने उनकी हर कोशिश को सफल बनाया। यह सम्मान उनको शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक जिम्मेदारी से काम करने के लिए प्रेरित करेगा।


