ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटकान्हा के मयूर नृत्य की अद्भुत झांकी ने मोहा मन

कान्हा के मयूर नृत्य की अद्भुत झांकी ने मोहा मन

राष्ट्रऋषि नाना जी देशमुख के जन्मदिन पर आयोजित तीन दिवसीय शरदोत्सव कार्यक्रम के पहले दिन रात में उज्जैन के शर्मा बन्धुओं ने भजन संध्या प्रस्तुत कर छटा बिखेर दी। जबकि श्रीकृष्ण पर आधारित नृत्य नाटिका...

कान्हा के मयूर नृत्य की अद्भुत झांकी ने मोहा मन
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटMon, 14 Oct 2019 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रऋषि नाना जी देशमुख के जन्मदिन पर आयोजित तीन दिवसीय शरदोत्सव कार्यक्रम के पहले दिन रात में उज्जैन के शर्मा बन्धुओं ने भजन संध्या प्रस्तुत कर छटा बिखेर दी। जबकि श्रीकृष्ण पर आधारित नृत्य नाटिका का प्रस्तुतीकरण भारतकला मंच राजस्थान के कलाकारों ने किया। देर रात तक चले कार्यक्रम में सैकड़ों लोग डटे रहे।

दीनदयाल शोध संस्थान के सुरेन्द्रपॉल ग्रामोदय विद्यालय परिसर में 13 अक्टूबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक तीन दिवसीय शरदोत्सव कार्यक्रम हो रहा है। पारंपरिक नृत्य एवं गायिकी केन्द्रित समारोह शरदोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता संत बद्री प्रपन्नाचार्य ने की। शरदोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में उज्जैन से आए शर्मा बंधु द्वारा भजन संध्या की आकर्षक प्रस्तुति की गई। वहीं दूसरी प्रस्तुति में भारत कला मंच राजस्थान से आए कलाकारों द्वारा कृष्ण आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। सांस्कृतिक संध्या की प्रथम प्रस्तुति में उज्जैन के शर्मा बंधु ने भक्तिगीतों की अनूठी छटा बिखेरी। जिसमें प्रसिद्घ भजन सूरज की गर्मी में जलते हुए तन को मिल जाए तरूवर की छाया जैसे प्रस्तुत किया। भारत कला मंच राजस्थान के कलाकारों द्वारा कृष्ण रासलीला, मयूर नृत्य, फूलों की होली की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध एवं भाव विभोर कर दिया। संचालन महंत रामहृदय दास ने किया। इस दौरान महंत राजकुमार दास महाराज पंजाबी भगवान, महंत वरूण प्रपन्नाचार्य महाराज बड़ा मठ, महंत रामहृदय दास महाराज रामायणी कुटी, दिगंबर अखाड़ा के महन्त दिव्य जीवन दास महाराज, कथा व्यास लवलेश दीक्षित, कथा व्यास डा. रामनारायन त्रिपाठी, चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय राज्यमंत्री सांसद आरके सिंह पटेल, सतना सांसद गणेश सिंह, चन्द्रशेषर पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़, प्रियांक कानूनगो अध्यक्ष बाल अधिकार संरक्षण आयोग केन्द्र सरकार, ममता पांडेय मेयर सतना, वीरेन्द्र चतुर्वेदी सदस्य प्रबन्ध समिति, रामकेश कुशवाहा, सामाजिक कार्यकर्ता संगठन सचिव अभय महाजन एवं डा. भरत पाठक उपाध्यक्ष दीनदयाल शोध संस्थान मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें