धर्मनगरी में नदियों के पुनरोद्धार पर विशेष जोर

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share

Chitrakoot News - चित्रकूट में कलेक्ट्रेट सभागार में रानीपुर टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक प्रत्यूष कटियार की अगुवाई में पर्यावरण और वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई। बैठक में कूड़े के निस्तारण, नदियों के पुनरोद्धार और पौधरोपण पर चर्चा की गई। उपनिदेशक ने प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाने और सभी विभागों को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।

धर्मनगरी में नदियों के पुनरोद्धार पर विशेष जोर

चित्रकूट, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में रानीपुर टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डीएफओ प्रत्यूष कटियार की अगुवाई में जिला गंगा, पर्यावरण व वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें तीनो समितियों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपनिदेशक ने निर्देश दिए कि सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर न लगाए जाएं।उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण के लिए चिन्हित स्थलों एवं विकसित किए गए मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर्स का शत-प्रतिशत उपयोग किया जाए। वाल्मीकि आश्रम की स्वच्छता के लिए गठित विशेष समिति को सक्रिय कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिले की नदियों के पुनरोद्धार के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्होंने तटवर्ती क्षेत्रों में सघन पौधरोपण पर बल दिया।

जिला परियोजना प्रबंधक ने अवगत कराया कि नदियों के कायाकल्प की विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। डीएफओ ने पर्यावरण सुरक्षा को देखते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्माकोल से निर्मित उत्पादों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाए। प्रदेश के 16 फीसदी भू-भाग को वनाच्छादित करना है। इसको देखते हुए सभी विभागाध्यक्ष अपने निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा करें। जिले में स्थापित 29 पौधशालाओं की गुणवत्ता का निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों को प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने इस वर्ष भी ट्रेंच विधि के माध्यम से अधिकतम जल संचयन कर पौधशालाओं को सिंचित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीओ सिटी अरविंद वर्मा, डीसी मनरेगा डीएन पांडेय, डीडीओ सत्यराम सिंह यादव, डीपीआरओ देवेंद्र सिंह, आशीष रघुवंशी, अजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।