अनावश्यक घूमने वालों के वाहनों का किया चालान
लॉकडाउन के दौरान रविवार को अनावश्यक सड़क पर मिले वाहनों का चालान किया गया। रोज सुबह से ही ज्यादातर लोग आवश्यक वस्तुओं, सब्जी, दूध आदि की खरीदारी के नाम पर घरों से निकल पड़ते हैं। इनमें ऐसे लोग भी होते...
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटSun, 19 Apr 2020 11:06 PM
ऐप पर पढ़ें
लॉकडाउन के दौरान रविवार को अनावश्यक सड़क पर मिले वाहनों का चालान किया गया। रोज सुबह से ही ज्यादातर लोग आवश्यक वस्तुओं, सब्जी, दूध आदि की खरीदारी के नाम पर घरों से निकल पड़ते हैं। इनमें ऐसे लोग भी होते हैं, जो कि केवल माहौल लेने के लिए घरों से निकलते हैं। रविवार को यातायात प्रभारी योगेश यादव ने ट्रैफिक चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें अनावश्यक घूमने वालों के वाहनों का चालान किया गया। ज्यादातर लोग बिना हेलमेट के मिले। यातायात प्रभारी ने उन्हें सख्त हिदायद दी कि लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक न घूमें।