इनोवा की टक्कर से बाइक सवार घायल
Apr 06, 2026 11:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
Chitrakoot News - पहाड़ी के चमड़ा निवासी ज्ञानेंद्र और उनके मित्र अनुज कुशवाहा बाइक से प्रयागराज से लौटते समय तेज रफ्तार इनोवा की टक्कर का शिकार हो गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

पहाड़ी। मुख्यालय कर्वी के चमड़ा निवासी ज्ञानेंद्र अपने मित्र अनुज कुशवाहा निवासी सिंधनपुर थाना कबरई जिला महोबा के साथ जरुरी काम को लेकर बाइक से प्रयागराज गए थे। इसके बाद वापस लौटते समय कस्बे में राजापुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक इनोवा समेत मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पहाड़ी प्रवीण कुमार सिंह ने दोनो सीएचसी में दाखिल कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


