एसपी कार्यालय में द पुलिस कैफे का शुभारंभ
Chitrakoot News - चित्रकूट में एसपी अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में पुलिस कैफे का शुभारंभ हुआ। एसआई लिपिक केशव प्रसाद शुक्ला और कुक रणधीर सिंह ने पूजा-अर्चना की। यह कैफे पुलिसकर्मियों और आम जनता के लिए खोला गया है, जहाँ भोजन और पेय पदार्थ बाजार की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध होंगे।

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में उनके कार्यालय परिसर में द पुलिस कैफे का शुभारंभ हुआ। एसआई लिपिक केशव प्रसाद शुक्ला व कुक रणधीर सिंह ने गणेश प्रतिमा की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। एसपी ने कहा कि यह कैफे पुलिसकर्मियों एवं आम जनता के लिए खोला गया है। जिसमें भोजन और पेय पदार्थ बाजार की तुलना में कम कीमतों पर उपलब्ध होगा। पुलिस की नौकरी बेहद तनावपूर्ण होती है। यह कैफे उनके लिए स्ट्रेस बस्टर (तनाव कम करने वाला स्थान) का काम करेगा। इस दौरान सीओ सिटी अरविंद वर्मा, सीओ कार्यालय यामीन अहमद, प्रतिसार निरीक्षक रामशीष यादव, राजीव सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय, अशोक यादव, आनंद मोहन शुक्ला, अमृतलाल सरोज, अनुभव सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


