
सीएचसी में विशेषज्ञ डाक्टरों का टोटा, शोपीश बनी एक्सरे मशीन
Chitrakoot News - एक्सरे मशीन संचालित करने को टेक्नीशियन की नहीं हुई तैनाती मुख्यालय जाना मजबूरी हाईवे से अस्पताल को जोड़ने वाला मार्ग ध्वस्त, आवागमन में दिक्कतें 12 स
रामनगर, संवाददाता। आकांक्षी ब्लाक रामनगर के मुख्यालय में संचालित सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं सुधरी है। कस्बा समेत क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए मुख्यालय कर्वी और प्रयागराज की दौड़ लगानी पड़ रही है। टेक्नीशियन के अभाव में एक्सरे मशीन शोपीश बन रह गई है। अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से लोगों को दिक्कतें है। सीएचसी में रोजाना औसतन तीन सौ मरीज ओपीडी में पहुंचते है। इनमें लगभग दो दर्जन मरीजों को एक्सरे व अल्ट्रासाउंड के लिए डाक्टर लिखते है। लेकिन यह दोनो सुविधाएं अस्पताल में नहीं है। कई साल पहले एक्सरे मशीन लगाई जा चुकी है। लेकिन टेक्नीशियन के अभाव में कोई एक्सरे नहीं हो पा रहे है।
इसी तरह अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था न होने से लोगों को मुख्यालय कर्वी जाना पड़ता है। अस्पताल में कई विशेषज्ञ डाक्टरों का अभाव है। हड्डी रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, सर्जन आदि का अभाव है। जिससे लोगों को इलाज़ की सुविधा नहीं मिल पा रही है। एक तरह से सीएचसी रेफर सेंटर बनकर रह गया है। अस्पताल को जोड़ने वाला मार्ग ध्वस्त, आवागमन होता मुश्किल हाईवे से ब्लाक मुख्यालय होते हुए सीएचसी को जोड़ने वाला मार्ग भी पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। यही मार्ग आगे कई गांवों से होकर राजापुर-हटवा मुख्य मार्ग को जोड़ता है। रामनगर स्थित हाईवे तिराहे से सीएचसी तक मार्ग का डामरीकरण पूरी तरह खराब हो गया है। बड़े-बड़े गड्ढे होने से बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बन जाती है। उस दौरान लोगों को अस्पताल तक पहंुचने में काफी दिक्कतें होती है। कई बार मांग के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। लोग बोले- 12 सीएचआई-02: हीरालाल मिश्र। सीएचसी में केवल खांसी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियों के इलाज की सुविधा मिल पा रही है। विशेषज्ञ डाक्टरों के न होने से लोगों को दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। जिससे इलाज में लोगों का मनमानी खर्च होता है। हीरालाल मिश्रा, समाजसेवी 12 सीएचआई-03: पंकज द्विवेदी। इलाज की पूरी सुविधा न मिलने के साथ ही सभी जांचें भी नहीं हो पाती है। कई महत्वपूर्ण जांचें कराने के लिए लोगों को बाहर जाना पड़ता है। सीएचसी में महिलाओं का इलाज करने के लिए महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती होना जरुरी है। पंकज द्विवेदी 12 सीएचआई-04: अंकुर मिश्र। एक्सरे टेक्नीशिन न होने की वजह से सड़क हादसों के दौरान घायल होने वाले लोगों के लिए सर्वाधिक दिक्कतें होती है। डाक्टर यहां पर उपचार तो कर देते है। लेकिन एक्सरे के लिए जिला अस्पताल भेजना मजबूरी होती है। जिससे लोगों को दिक्कतें हो रही है। अंकुर मिश्रा 12 सीएचआई-05: शैलेन्द्र श्रीवास्तव। हाईवे से अस्पताल को जोड़ने वाले मार्ग के खराब होने से इमर्जेंसी में एंबुलेंस को पहुंचने को काफी समय लग जाता है। अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से क्षेत्र के लोग परेशान होते है। उनको अल्टासाउंड कराने के लिए जिला अस्पताल में लाइन लगाना पड़ता है। शैलेन्द्र श्रीवास्तव एक्सरे मशीन संचालित करने को टेक्नीशियन की नहीं हुई तैनाती सीएचसी रामनगर में हड्डी रोग, महिला विशेषज्ञ व सर्जन का अभाव अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने की वजह से मुख्यालय जाना मजबूरी हाईवे से अस्पताल को जोड़ने वाला मार्ग ध्वस्त, आवागमन में दिक्कतें 12 सीएचआई-01: इस तरह ध्वस्त हो गया सीएचसी को जाने वाला मुख्य मार्ग।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




