वृद्धाश्रम में शिविर लगाकर बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण, प्राधिकरण सचिव ने देखी व्यवस्थाएं
Chitrakoot News - चित्रकूट के विनायकपुर वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ, जहाँ डॉक्टरों की टीम ने बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं और एक बुजुर्ग के स्वास्थ्य उपचार के लिए प्रबंधक को निर्देश दिए।
चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यालय कर्वी से सटे विनायकपुर में संचालित वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें आधा दर्जन डाक्टरों की टीम ने प्रत्येक बुजुर्ग की सेहत का परीक्षण किया। इस दौरान पहुंची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इला चौधरी ने बुजुर्गों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण करने पहुंची प्राधिकरण सचिव ने मौजूद पुरूष संवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं पूंछी। आवासित संवासी राजबहादुर ने अवगत कराया कि उनको मानक के अनुरूप भोजन समेत अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। वृद्ध संवासी ननकू ने बताया कि वह स्वांस रोग से पीडित है।
उसे मौजूदा समय पर काफी दिक्कतें हो रही है। उसका सही इलाज कराए जाने की जरुरत है। प्राधिकरण सचिव ने संस्था प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि वह पीड़ित संवासी का उचित इलाज जिला चिकित्सालय में संपर्क कर तत्काल कराएं। इधर वृद्धाश्रम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सीएमओ की ओर से नियुक्त छह डाक्टरों की टीम ने आवासित बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उनको जरुरत के हिसाब से दवाएं भी उपलब्ध कराई गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




