हनुमान धारा रोप वे शुरू, खूब पहुंच रहे श्रद्धालु

हिन्दुस्तान, चित्रकूट
Follow us on Google News
share

चित्रकूट। संवाददाता कोरोना काल में पूरी सजगता के साथ हनुमान धारा पर लगे रोपे...

हनुमान धारा रोप वे शुरू, खूब पहुंच रहे श्रद्धालु

चित्रकूट। संवाददाता

कोरोना काल में पूरी सजगता के साथ हनुमान धारा पर लगे रोपे वे से जाने वाले श्रद्धालुओं देखभाल की जा रही है। इसके लिए दामोदर रोप वे एंड इंफ्रा लिमिटेड ने हनुमान धारा पर लगे रोप वे से जाने वाले श्रद्धालुओं को सामाजिक दूरी का पालन करा रहा है। इसके लिए रोप वे परिसर में एक-एक फीट के गोले भी बनाए गए हैं। इसके अलावा जगह-जगह सेनेटाइजर व जागरूक करने के लिए गार्ड मौजूद हैं। गार्डों को भी पूरी तरह से ट्रेंड किया गया है। रोप वे के खुल जाने से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लाकडाउन बाद महीनों रोप वे का संचालन बंद रहा। वाइस प्रेसीडेंट एसके अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल सभी के लिए अच्छा दौर नहीं रहा है। इसके प्रभाव से उच्च वर्ग हो या फिर निम्न वर्ग सभी परेशान रहे। समय के साथ यह दौर सामान्य हो रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot Newsहनुमान धारा रोप वे शुरू, पहुंच रहे श्रद्धालु