Chitrakoot News: नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की
Chitrakoot News: धर्मनगरी में धूमधाम के साथ मनाई गई जन्माष्टमी संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में शुक्रवार को धूमधाम के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी म

Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में शुक्रवार को धूमधाम के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। लोगों ने व्रत रखकर भगवान की विधि-विधान से पूजा की। आधी रात को भगवान का जन्म होने पर व्रत का पारण किया। मठ-मंदिरों से लेकर जगह-जगह आधी रात तक कीर्तज भजन होते रहे।जिला कारागार से लेकर पुलिस लाइन व सभी थाना-चौकियों में भव्य तरीके से जन्माष्टमी मनाई गई। विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर लोगों ने प्रसाद ग्रहण कया। आधी रात में भगवान का जन्म होते ही धर्मनगरी के मठ-मंदिरों में शंख, घटा, घडियाल गूंज उठे। शंखध्वनि के साथ भक्तों ने भगवान के जयकारे लगाए।
सभी ने भगवान की पूजा के साथ आरती की। मुख्यालय कर्वी से लेकर कस्बों और गांवों में जन्माष्टमी की धूम रही। इसके पहले जगह-जगह कीर्तन-भजनों का दौर चला। महिलाओं की टीमों ने सोहर गाए। जन्माष्टमी को लेकर लोगों ने घरों में भव्य सजावट की। दिन भर तैयारियों का दौर चला। नन्हे-मुन्ने बच्चे कृष्ण और राधा के स्वरुप में नजर आए।


