बेरोजगारों को स्वरोजगार की दिखाई राह, शिविर में पंजीयन कराने वालों को दिया जाएगा सिलाई का प्रशिक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share

Chitrakoot News - चित्रकूट में केन्द्र सरकार के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए उद्यमिता जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 20 अप्रैल से सिलाई का प्रशिक्षण शुरू होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाना है।

बेरोजगारों को स्वरोजगार की दिखाई राह, शिविर में पंजीयन कराने वालों को दिया जाएगा सिलाई का प्रशिक्षण

चित्रकूट, संवाददाता। केन्द्र सरकार की ओर से संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र (आरसेटी) ने अरछा बरेठी में उद्यमिता जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार की राह दिखाई गई। शिविर में पंजीयन कराने वालों को आगामी 20 अप्रैल से सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा।आरसेटी के फैकल्टी प्रभारी प्रशांत कुशवाहा ने कहा कि सरकार की ओर से शिक्षित बेरोजगारों को विभिन्न प्रकार के रोजगार परक प्रशिक्षण देकर उनको हुनरमंद बनाया जा रहा है। किसी एक विशेष कार्य में दक्षता हासिल कर बेरोजगारी का दंश वह लोग दूर कर सकते है। आरसेटी में कई ट्रेड प्रशिक्षण संचालित हैं। मनपसंद प्रशिक्षण प्राप्त कर युवक-युवतियां अपना स्वरोजगार अपना सकते हैं।

कहा कि रोजगार के लिए केन्द्र सरकार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पांच लाख तक का बिना ब्याज का ऋण भी उपलब्ध करा रही है। इस मूलधन की वापसी के लिए सरकार ने पांच साल का समय भी दे रखा है। कार्यालय प्रभारी गौरव श्रीवास्तव ने युवकों को कई प्रेरक प्रसंग सुनाकर उनको प्रशिक्षण के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक सभासद एवं समाजसेवी शंकर प्रसाद यादव ने गांव के युवाओं को सही दिशा देने का प्रयास किया। कहा कि तमाम बालक-बालिकाएं आगे की शिक्षा परिस्थितियों के कारण ग्रहण नहीं कर पाते। बीच में ही पढ़ाई बंद कर गांव में रहते हैं। कुछ दिनों बाद उनको रोजगार की समस्या का सामना करना पड़ता है। जिससे वह रोजगार की तलाश में महानगरों की ओर पलायन कर जाते हैं। शिविर में सिलाई का प्रशिक्षण लेने के लिए 20 युवक व पांच युवतियों ने अपना पंजीकरण कराया। जिनको आगामी 20 अप्रैल से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान जगदीश पांडेय, संगम चतुर्वेदी, राजकुमार, सोनू वर्मा, अर्जुन यादव, शिवबली सिंह, अभिषेक सिंह, बैजनाथ वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।