ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटमछली पकड़ने गया वृद्ध यमुना में डूबा

मछली पकड़ने गया वृद्ध यमुना में डूबा

मऊ थाना क्षेत्र के गांव बरवार में शनिवार को मछली पकड़ते समय एक वृद्ध यमुना में डूब गया। उसके साथियों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस पर घटना की सूचना पुलिस को दी है। मौके पर पहुंचे...

मछली पकड़ने गया वृद्ध यमुना में डूबा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटSun, 01 Nov 2020 03:16 AM
ऐप पर पढ़ें

मऊ थाना क्षेत्र के गांव बरवार में शनिवार को मछली पकड़ते समय एक वृद्ध यमुना में डूब गया। उसके साथियों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस पर घटना की सूचना पुलिस को दी है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने वृद्ध की खोजबीन शुरू कर दी है।

शनिवार को सुबह करीब आठ बजे बरवार निवासी श्यामलाल (60) यमुना में छोटी नाव से मछली पकड़ने गया था। छोटी नाव पर झुककर वह नदी में जाल बिछा रहा था। तभी संतुलन बिगड़ने से वह डूब गया। घटना की जानकारी पर साथी मछुआरों ने काफी तलाश किया। कुछ ही देर में जानकारी पर अन्य ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी हादसे की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने स्थानीय मछुआरों के सहारे वृद्ध की खोजबीन शुरू कर दी है। देर शाम तक उसका पता नहीं चला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें