भरतकूप में सांप के डसने से युवती की मौत
चित्रकूट। संवाददाता भरतकूप थाना क्षेत्र के पहरा गांव निवासी सुशील की 22...
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटSun, 26 Sep 2021 03:52 AM
ऐप पर पढ़ें
चित्रकूट। संवाददाता
भरतकूप थाना क्षेत्र के पहरा गांव निवासी सुशील की 22 वर्षीया पत्नी शोभा देवी शनिवार को तड़के करीब तीन बजे बाथरूम गई थी। तभी उसके पैर में जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।