Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsFPO Office Hosts Crop Event Enhancing Organic Farming and Doubling Farmer Income
किसानों को नवीन औद्यानिक तकनीकि से उत्पाद तैयार कर आय दोगुनी करने की दी गई जानकारी

किसानों को नवीन औद्यानिक तकनीकि से उत्पाद तैयार कर आय दोगुनी करने की दी गई जानकारी

संक्षेप: Chitrakoot News - चित्रकूट के विकासखंड रामनगर के नांदिन कुर्मियान में एफपीओ कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप निदेशक ने किसानों को औद्यानिक फसलों के चयन, उत्पादन और विपणन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा...

Tue, 5 Aug 2025 09:57 AMNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share Share
Follow Us on

चित्रकूट, संवाददाता। विकासखंड रामनगर के नांदिन कुर्मियान में एफपीओ कार्यालय पर ब्लाक वन क्राप का आयोजन किया गया। मंडलीय उप निदेशक उद्यान ने औद्यानिक विशिष्ट फसलों का चयन एवं उत्पादन के साथ उपज मूल्य संवर्द्धन, पैकेजिंग, विपणन, ब्राडिंग से उत्पादों को निर्यात योग्य बनाने की जानकारी दी। उन्होंने वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी के निर्धारित महत्वाकांक्षी लक्ष्यों की प्राप्ति करने एवं किसानों की आय में वृद्धि के संबंध में अवगत कराया। उपनिदेशक ने कहा कि औद्यानिक उत्पादों टमाटर, मिर्च, बैगन, पत्तागोभी व फूलगोभी को नवीन औद्यानिक तकनीक से तैयार कर प्रदेश के बाहर बाजारों में बेचा जाय तो किसानों की आय दो गुनी हो सकती है।

जायद में किसान खाली पड़े खेतों में करेला, लौकी, तरोई, भिंडी आदि की खेती करे तो इससे उनकी आय में वृद्धि होना संभावित है। प्लास्टिक मल्चिंग का प्रयोग करने पर पानी की बचत के साथ खरपतवार से भी बचत होगी। कृषि विज्ञान केन्द्र गनीवां के वैज्ञानिक डा आरएस नेगी किसानों को करेला, लौकी, तरोई की खेती मचान विधि से करने पर अच्छी वृद्धि होने की जानकारी दी। कहा कि इससे मार्केट में उसका अच्छा दाम मिलेगा। बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र में कटिंग क्राफ्टिंग, बंडिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केन्द्र के वैज्ञानिक डा मनोज शर्मा ने मौसम आधारित खेती करने का किसानों को सुझाव दिया। उप निदेशक उद्यान ने किसानों को लौकी व भिंडी के बीज वितरित किए। जिला उद्यान अधिकारी प्रतिभा पांडेय ने संचालित औद्यानिक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को बागवानी के साथ इंटरक्रापिंग की फसलें तैयार कर आय को दो गुना करने के संबंध में अवगत कराया। इस दौरान ओमप्रकाश, जय सिंह, संघमित्रा, राम कुमार, शिवेन्द्र सिंह वघेल, लव सिंह, शशांक, श्यामबाबू आदि लोग मौजदू रहे।