ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटचार पहिया वाहन पेड़ से टकराया, आठ लोग घायल

चार पहिया वाहन पेड़ से टकराया, आठ लोग घायल

रैपुरा थाना क्षेत्र के भौरी गांव के पास शनिवार की देर रात को चित्रकूट से इलाहाबाद की ओर जा रहा चार पहिया वाहन हाइवे में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। कार में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।...

चार पहिया वाहन पेड़ से टकराया, आठ लोग घायल
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटSun, 14 Oct 2018 11:09 PM
ऐप पर पढ़ें

रैपुरा थाना क्षेत्र के भौरी गांव के पास शनिवार की देर रात को चित्रकूट से इलाहाबाद की ओर जा रहा चार पहिया वाहन हाइवे में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। कार में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 100 ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

घटना शनिवार की आधी रात को रैपुरा थाना क्षेत्र के गांव भौंरी में हाइवे पर हुई। चार पहिया वाहन में सवार होकर सुमदा (50) पत्नी हरगेन्द्र सिंह, कविता सिंह (24) पत्नी अनिल सिंह, खुशबू सिंह (23) पत्नी जिलेदार सिंह, राधा सिंह (19) पुत्री गजराज सिंह, अमित सिंह (33) पुत्र हरगेन्द्र सिंह निवासी रामनगर हड़िया इलाहाबाद, उत्तम सिंह (18) पुत्र राजा सिंह, आशीष सिंह (24) पुत्र हंशराज सिंह निवासी मढाह कोहरौंवा भदोही व शंकर (50) पुत्र चुन्ना निवासी भरतकूप चित्रकूट से इलाहाबाद जा रहे थे। तभी रात करीब 11 बजे नेशनल हाइवे झांसी-मिर्जापुर मार्ग में भौंरी के पास कार अचानक तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद मौके पर चींख पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने कार में फंसे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला। हादसे की जानकारी मिलते ही डायल 100 पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। सभी घायल जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद रात को ही इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें