Chitrakoot News: मासूम समेत दो की बुखार से मौत

हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share

Chitrakoot News: चित्रकूट में मौसम में बदलाव के बीच बुखार और सांस संबंधी परेशानी के मामले सामने आए हैं। रैपुरा थाना क्षेत्र के कौबरा निवासी रामकल्याण के तीन दिन के नवजात बच्चे को तेज बुखार के बाद शनिवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राजापुर के 72 वर्षीय जगतनारायण चतुर्वेदी की भी बुखार और सांस की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई।

Chitrakoot News: मासूम समेत दो की बुखार से मौत

Chitrakoot News: चित्रकूट। मौसम बदलाव के साथ लोग बीमारियों का शिकार हो रहे है। रोजाना बुखार से लोगों की मौतें हो रही है। रैपुरा थाना क्षेत्र कौबरा निवासी रामकल्याण ने बताया कि तीन दिन पहले उसकी पत्नी ज्ञानमती ने बालक को जन्म दिया था। बच्चे को तेज बुखार होने पर शनिवार को सुबह जिला अस्पताल में दाखिल कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी तरह राजापुर क्षेत्र के निवासी 72 वर्षीय जगतनारायण चतुर्वेदी को बुखार व श्वांस की शिकायत होने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsचित्रकूटChitrakoot News: मासूम समेत दो की बुखार से मौत