खड़े ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक, दोनों चालकों की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share

Chitrakoot News - चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी। मृतक चालकों में एक रामलखन और दूसरा राघवेंद्र था।

खड़े ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक, दोनों चालकों की मौत

चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र स्थित कर्वी-राजापुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार तड़के खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार दूसरा ट्रक जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रयागराज के मऊ आइमा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी रामलखन गुरुवार तड़के करीब चार बजे गिट्टी लादकर राजापुर की तरफ जा रहे थे। साईंधाम के पास चालक सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर टायरों में फंसी गिट्टियां निकाल रहा था।

तभी कर्वी की तरफ से पहुंचे तेज रफ्तार दूसरे ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खड़े ट्रक का पिछला व टकराने वाले ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में गिट्टियां निकाल रहे चालक रामलखन के अलावा दूसरे ट्रक का चालक राघवेंद्र निवासी नेवरिया चौकी कुल्हेटा थाना बिवांर जनपद हमीरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने दोनों चालकों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष पहाड़ी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।