ई-रिक्शा से भिडंत में बाइक सवार युवक की मौत
Apr 05, 2026 11:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
Chitrakoot News - चित्रकूट। संवाददाता सीमा से सटे एमपी के चित्रकूट थाना क्षेत्र के गोदावरी के

चित्रकूट। संवाददाता सीमा से सटे एमपी के चित्रकूट थाना क्षेत्र के गोदावरी के पास रविवार की देर शाम बाइक और ई-रिक्शा में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में भरतकूप थाना क्षेत्र के सिलखोरी निवासी 30 वर्षीय दिनेश पाल की मौत हो गई। वह बाइक से कहीं जा रहा था। उसकी जेब में मिले आधारकार्ड व मोबाइल फोन के जरिए शिनाख्त हो पाई। सूचना पर पहुंची चित्रकूट थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे से अवगत कराया। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


