
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त घायल
Chitrakoot News - चित्रकूट। संवाददाता मऊ थाना क्षेत्र स्थित अहिरी मोड़ के पास झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में
चित्रकूट। संवाददाता मऊ थाना क्षेत्र स्थित अहिरी मोड़ के पास झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में बुधवार की देर शाम वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनो को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल दोस्त को प्रयागराज रेफर किया गया है। तिलिहा भिटारी निवासी 27 वर्षीय राममिलन और गांव का ही उसका 24 वर्षीय दोस्त रैना बुधवार की देर शाम करीब 10 बजे बाइक से मऊ कस्बे में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

अहिरी मोड़ के पास हाईवे में पहुंचने पर सामने से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनो लोग बाइक समेत सड़क में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनो को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मऊ पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद राममिलन को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घायल दोस्त रैना की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर शंकरगढ़ के एक निजी अस्पताल चले गए। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अपराध निरीक्षक अंजनी सिंह ने बताया कि टक्कर मारने के बाद वाहन समेत चालक भाग निकला है। जिसकी तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




