Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsFarmers Protest Against Closure of Canals During Irrigation in Chitrakoot
नहरों का संचालन बंद करने के फरमान का विरोध

नहरों का संचालन बंद करने के फरमान का विरोध

संक्षेप:

Chitrakoot News - चित्रकूट में सिंचाई विभाग की बैठक में किसानों ने लघु डाल नहर विभाग द्वारा नहरों के संचालन को एक महीने के लिए बंद करने के आदेश का विरोध किया। किसानों ने कहा कि सिंचाई के लिए नहरें चालू रहनी चाहिए। भाकियू के अध्यक्ष ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया और कहा कि विभाग का यह आदेश किसानों के हित में नहीं है।

Jan 14, 2026 09:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share Share
Follow Us on

चित्रकूट, संवाददाता। सिंचाई विभाग के सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष दिनेश सिंह की अगुवाई में हुई। जिसमें किसानों ने लघु डाल नहर विभाग की ओर से कार्य कराने के नाम पर लगातार एक महीने तक नहरों का संचालन बंद करने के फरमान का किसानों ने विरोध किया। स्पष्ट रुप से किसानों ने कहा कि सिंचाई के दौरान नहरों का संचालन बंद किया जाना बर्दाश्त नहीं होगा। भाकियू के सदर तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने किसानों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। कहा कि जिले की सभी नहरों को लगातार फसलों की सिंचाई के लिए चालू रखने की मांग रखी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा कि हाल ही में लघु डाल विभाग ने कुछ पंप केनालों में मरम्मत कार्य कराने के नाम पर 15 जनवरी से 15 फरवरी तक नहरों का संचालन बंद करने का फरमान जारी किया है। विभाग का यह फरमान किसानों के हित में नहीं है। उन्होंने आदेश पर विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि जिस समय मरम्मत कराया जाना चाहिए, उस दौरान विभागीय अधिकारी खामोशी साधे रहे। अब किसानों को सिंचाई के लिए पानी की जरुरत है तो अधिकारी मरम्मत के नाम पर नहरों का संचालन बंद करने का आदेश जारी कर रहे है। यह फरमान विभाग को वापस लेना चाहिए। यह भी कहा कि कई वर्ष से अधिशासी अभियंता लघु डाल नहर जिले में उपस्थित तक नहीं हुए है। जिससे यहां पर विभागीय व्यवस्थाएं पूरी तरह बिगड़ी हुई है। समय से धन मिलने के बाद भी विभाग ने कार्य भी नहीं कराया। किसानों ने कहा कि अवैध प्लाटिंग के साथ ही नहरों के ऊपर सड़कें बना दी गई है। अवैध कब्जे लगातार हो रहे है। विभागीय पेट्रोलिंग न होने से नहरें गुम होती जा रही है। किसानों ने इटरौर, पहाड़ी, बाबूपुर, प्रसिद्धपुर, सगवारा आदि गांवो में नील गाय व बंदरों से फसलों को क्षति होने से भी अवगत कराया। बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रखंड प्रथम एसके सिंह, एई गौरव सिंह, अधिशाषी अभियंता सिंचाई निर्माण प्रखंड शिवेश कुमार सिंह, एई शशिकांत प्रताप सिंह, संजय गौतम, आनंद पांडेय, अजय पांडेय, बसंतलाल, किसान छेदीलाल सिंह, रामेश्वर सिंह, शिवभवन वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।