फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने का शुरु हुआ अभियान, डीएम पहुंचे
Chitrakoot News - चित्रकूट जिले में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के लिए सोमवार को विशेष अभियान शुरू किया गया। डीएम पुलकित गर्ग ने सचिवालय भवन में शिविर लगाकर फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पाया कि 328 में से केवल 44 रजिस्ट्री बाकी थीं और इस पर नाराजगी जताई।

चित्रकूट। जिले में अवशेष किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के लिए सोमवार को विशेष अभियान की शुरुआत हो गई। एक दिन पहले ही डीएम पुलकित गर्ग ने राजस्व ग्राम स्तर पर सचिवालय भवन में शिविर लगाकर फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के निर्देश दिए थे। पहले दिन डीएम ने खुद सिद्धपुर पहंुचकर जानकारी ली। उन्होंने राजस्व कार्यों के साथ ही सचिवालय भवन की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। डीएम ने सिद्धपुर में निरीक्षण दौरान पाया कि यहां 328 के सापेक्ष 44 फार्मर रजिस्ट्री अभी होना शेष हैं। उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की। लेखपाल को आधार अप्रूवल की प्रक्रिया को तत्काल पूर्ण करने तथा लंबित नाम संशोधनों के निस्तारण के निर्देश दिए।
कहा कि मुख्यमंत्री रोजाना खुद फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा कर रहे है। इसमें किसी भी प्रकार की लारवाही क्षम्य नहीं होगी। किसानों को फोन से बात कर शिविर में बुलाया जाए। ताकि शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री जल्द तैयार हो सके। कहा कि जिन लोगों के पास भूमि नहीं है, उनको अपात्र घोषित करते हुए उनकी सूची उपनिदेशक कृषि को उपलब्ध कराई जाए। स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री न होने की स्थिति में संबंधित किसान पीएम किसान सम्मान निधि, उर्वरक सब्सिडी व अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो जाएंगे। इस दौरान एसडीएम कर्वी पूजा साहू, उपनिदेशक कृषि राजकुमार, प्रधान रामकिंकर सिंह आदि मौजूद रहे।बाउंड्रीवाल के विवाद को आपसी समन्वय से निपटाएंडीएम ने पंचायत सचिवालय के सौंदर्यीकरण व बुनियादी ढांचे की स्थिति देखी। बाउंड्रीवॉल का कार्य भूमि विवाद के कारण बाधित होने की जानकारी पर लेखपाल, सचिव व प्रधान को आपसी समन्वय से तत्काल निस्तारित कर निर्माण शुरु कराने के निर्देश दिए। लाइब्रेरी हॉल छोटा होने की समस्या पर निर्देशित किया कि प्रधान कक्ष में कुर्सियों की व्यवस्था कर वैकल्पिक रूप से पुस्तकालय का संचालन शुरू किया जाए। अन्नपूर्णा भवन में बने रैंप के मानक के अनुरूप न होने पर सचिव को निर्देश दिए कि तत्काल ठीक कराएं। परिसर में मिट्टी भराकर सौंदर्यीकरण कराया जाए।सिद्धपुर में डीएम ने शिविर में पहुंचकर कर्मचारियों से ली जानकारीराजस्व कार्यों व सचिवालय की व्यवस्थाओं का डीएम ने लिया जायजाभूमिहीनों को अपात्र घोषित कर उपनिदेशक कृषि को सूची भेजने के निर्देश
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


