Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsEmpowering Girls Self-Defense Training Under Mission Shakti in Chitrakoot
पीएमश्री विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राएं सीख रही सुरक्षा के गुर, खुद के साथ बहनों की करेंगी रखवाली

पीएमश्री विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राएं सीख रही सुरक्षा के गुर, खुद के साथ बहनों की करेंगी रखवाली

संक्षेप:

Chitrakoot News - चित्रकूट में मिशन शक्ति सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम के तहत रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान चल रहा है। पीएमश्री परिषद विद्यालयों की छात्राएं आत्मरक्षा के गुर सीख रही हैं। प्रशिक्षकों ने उन्हें पंच, किक और जूडो-ताइक्वांडो जैसे कौशल सिखाए। प्रशिक्षण के बाद सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए गए।

Dec 16, 2025 09:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share Share
Follow Us on

चित्रकूट, संवाददाता। मिशन शक्ति सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान चलरहा है। जिसमें पीएमश्री परिषद विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को सुरक्षा के गुर सिखाए जा रहे है। जिससे वह खुद के साथ ही अपनी बहनों की भी सुरक्षा करने में सक्षम होंगी। ट्रेनर श्याम सुंदर यादव ने बताया कि बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राएं प्रशिक्षण में सहभागिता ले रही है। सभी को आत्मरक्षा के गुर, स्किल, खेत-खलिहानों, बसों और ट्रेनों में खुद के साथ ही दूसरों की रक्षा करने के लिए तैयार किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कंपोजिट विद्यालय सेमरिया चरणदासी में छात्राओं को 24 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाध्यापिका पुष्पा देवी शिवहरे ने कहा कि छात्राओं को रोजाना अलग-अलग तरीके से पंच सिखाए जा रहे है। सिंगल, डबल, अपर, साइड, इनसाइड, किक, साइड किक, लेफ्ट किक, हाथों से पकडकर पटकना, जूडो और ताइक्वांडों की तरह प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने पर शामिल सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए गए। छात्रा शोभा देवी, संगीता देवी, प्रियंका, नीलिमा, नाजिमा बानो आदि का कहना है कि यह प्रशिक्षण उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहा। अब वह खुद के साथ ही अपनी बहनों की सुरक्षा करने में सक्षम होंगी। इस दौरान सहायक अध्यापक शशिभूषण, मुन्नालाल यादव, हेमराज सिंह, शिक्षिका शशिप्रभा, रीना चौहान, अर्चना सिंह आदि मौजूद रहे।