अल्ट्रासाउंड केन्द्रों में नियमों की अनदेखी होगी कार्रवाई

Feb 27, 2026 12:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share Share
Follow Us on

Chitrakoot News - चित्रकूट। संवाददाता डीएम पुलकित गर्ग की मौजूदगी में गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान

अल्ट्रासाउंड केन्द्रों में नियमों की अनदेखी होगी कार्रवाई

चित्रकूट। संवाददाता डीएम पुलकित गर्ग की मौजूदगी में गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गठित जनपद स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। उन्होंने जिले में संचालित सरकारी एवं निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। सीएमओ को निर्देश दिए कि केंद्रों के पंजीकरण, नवीनीकरण की अवधि और उनके संचालन की विस्तृत कार्यवृत्ति तैयार उपलब्ध कराएं। निर्देश दिए कि किसी भी अल्ट्रासाउंड केंद्र के कमरों में लड़का या लड़की के सांकेतिक चित्र व फोटो नहीं होने चाहिए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित केंद्र के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लिंग चयन जैसे अवैध कार्यों पर अंकुश लगाने के लिए मुखबिर योजना को सक्रिय करने पर बल दिया।

इस कार्य के लिए इच्छुक लोगों को हिडन कैमरा व अन्य तकनीकी संसाधनों के साथ तैनात करने के निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।