Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsED Investigates Treasury Scam Preparation of Documents Underway
कोषागार घोटाला: ईडी को घोटाले के दस्तावेज भेजने की चल रही तैयारी

कोषागार घोटाला: ईडी को घोटाले के दस्तावेज भेजने की चल रही तैयारी

संक्षेप:

Chitrakoot News - चित्रकूट में कोषागार घोटाले की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने दस्तावेज मांगें हैं। 93 पेंशनरों के खातों में 43 करोड़ रुपये का गबन हुआ है, जिसकी जांच पुलिस एसआईटी कर रही है। कोषागार कर्मचारी प्रमाणित दस्तावेज तैयार कर रहे हैं, जबकि घोटाले में शामिल जिम्मेदार अफसरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Dec 18, 2025 10:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share Share
Follow Us on

चित्रकूट। संवाददाता कोषागार घोटाले की छानबीन के लिए प्रवर्तन निदेशालय की ओर से मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है। कोषागार कर्मी प्रमाणित दस्तावेज तैयार करने में जुटे हैं। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में प्रवर्तन निदेशालय को दस्तावेज पहुंच जाएंगे। सात साल में 93 पेंशनरों के खातों में अनियमित भुगतान कर 43 करोड़ 13 लाख रुपये का गबन हुआ है। जिसकी जांच मौजूदा समय पर पुलिस एसआईटी कर रही है। दो दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय ने जांच के लिए कोषागार से पत्र भेजकर दस्तावेज मांगे थे। निदेशालय से मांगे गए दस्तावेज तैयार करने में कोषागार कर्मी जुटे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ईडी को चिन्हित पेंशनरों का पूरा विवरण, किया गया भुगतान, बैंक व खाता संख्या के अलावा आडिट टीम की रिपोर्ट, विभागीय प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आदि भेजी जानी है। सभी प्रमाणित दस्तावेज मांगे गए हैं। इधर, घोटाले की जांच में ईडी की इंट्री होने के बाद घपलेबाजों की हवाइयां उड़ी हुई हैं। उनको इस बात का भय सता रहा है कि गबन की धनराशि से अर्जित संपत्तियां उजागर होंगी और अब वह लोग कार्रवाई से बचने वाले नहीं है। खासकर विभागीय जिम्मेदारों की मुश्किलें बढ़ी हुई है। अभी तक मातहतों के ऊपर घोटाले की जिम्मेदारी मढ़कर खुद को बचाने वाले अफसर अब कार्रवाई के घेरे में आने वाले है।