Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsED Investigates 43 13 Crore Treasury Scam Involving 93 Pensioners
चित्रकूट कोषागार घोटाले में ईडी को सौंपे दस्तावेज, छानबीन शुरू

चित्रकूट कोषागार घोटाले में ईडी को सौंपे दस्तावेज, छानबीन शुरू

संक्षेप:

Chitrakoot News - चित्रकूट₹। संवाददाता कोषागार घोटाले में चार दिन पहले मांगे गए दस्तावेज शुक्रवार को प्रवर्तन,चित्रकूट₹। संवाददाता कोषागार घोटाले में चार दिन पहले मां

Dec 19, 2025 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share Share
Follow Us on

चित्रकूट₹। संवाददाता कोषागार घोटाले में चार दिन पहले मांगे गए दस्तावेज शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सौंप दिए गए। ईडी ने इन दस्तावेजों को खंगालना भी शुरू कर दिया है। ईडी ने अब दो माह से मामले की छानबीन कर रही एसआईटी से जांच रिपोर्ट तलब की है। कोषागार से 93 पेंशनरों के खातों में अनियमित भुगतान कर 43.13 करोड़ का गबन 2018 से उजागर हुआ है। हालांकि ईडी को इसकी शुरुआत इसके पहले से होने की संभावनाएं हैं। यही कारण है कि ईडी ने 2012 से अबतक की जानकारी मांगी है। एसआईटी जांच में करीब ढाई सौ बैंक खातों में गबन की धनराशि का लेनदेन होना पाया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूत्रों की मानें तो घोटाले का पैसा रियल स्टेट कारोबार से लेकर अन्य संपत्तियां अर्जित करने में खपाया गया है। मनी लांड्रिंग की संभावना को देखते हुए ईडी ने कोषागार से दस्तावेज मांगे थे। गुरुवार की आधी रात तक कोषागार में दस्तावेज तैयार कर प्रमाणित किए गए। इसके बाद शुक्रवार को पूरे दस्तावेज प्रवर्तन निदेशालय के उप जोन कार्यालय लखनऊ को सौंप दिए गए। दस्तावेजों में सभी 93 पेंशनरों की मूल पत्रावली की प्रमाणित प्रति के अलावा विशेष ऑडिट रिपोर्ट, पेंशनरों के खातों में हुआ अनियमित भुगतान, बैंक अकाउंट नंबर, बैंक व शाखा का नाम, विभागीय प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आदि ईडी को उपलब्ध कराए गए हैं। ईडी ने दस्तावेज पहुंचने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस एसआईटी से भी ईडी ने अब तक जांच रिपोर्ट मांगी है। सूत्र बताते हैं कि दस्तावेजों को खंगालने के साथ ही अगले सप्ताह तक ईडी यहां जांच के लिए आ सकती है।