पृथ्वी रक्षा यात्रा के तहत बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Chitrakoot News - विकास पथ सेवा संस्थान ने मानिकपुर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कैलहा और बजरंग इंटर कॉलेज सपहा में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। बच्चों को जल, जंगल और जमीन की महत्ता बताई गई और पर्यावरण...

चित्रकूट, संवाददाता। विकास पथ सेवा संस्थान ने पृथ्वी रक्षा यात्रा के तहत पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कैलहा, बजरंग इंटर कॉलेज सपहा में किया। इस दौरान बच्चों को जल, जंगल और जमीन की महत्ता बताई गई। मौजूद लोगों को रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग एवं वृक्षों के मनमानी तौर पर पर हो रहे कटान से उत्पन्न पर्यावरणीय संकट पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। प्रत्येक बच्चे को कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता डा प्रभाकर सिंह ने कहा कि अगर अभी से जल, जंगल और जमीन को बचाने का प्रयास नहीं किया गया, तो आने वाली पीढ़ियां जीवन के लिए संघर्ष करेंगी।
उच्च प्राथमिक विद्यालय कैलहा के प्रधानाध्यापक राजेश सिंह ने कहा कि विद्यालय से ही पर्यावरण जागरूकता का संदेश देना आवश्यक है। बजरंग इंटर कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में जिम्मेदारी और कर्तव्यबोध जगाते हैं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को फ्रूट जूस वितरित किया गया। इस दौरान प्रबंधक विनोद पटेल, शिक्षक सुशील पटेल, लवलेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




