Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsDM Pulkit Garg Reviews PM Crop Scheme Progress in Chitrakoot
केन्द्र सरकार से निर्धारित वित्तीय लक्ष्य से दो गुना कार्य योजना तैयार करें विभाग अधिकारी

केन्द्र सरकार से निर्धारित वित्तीय लक्ष्य से दो गुना कार्य योजना तैयार करें विभाग अधिकारी

संक्षेप:

Chitrakoot News - चित्रकूट में, डीएम पुलकित गर्ग ने अधिकारियों के साथ बैठक की और प्रधानमंत्री धन धान्य योजना की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को जनवरी की प्रगति डैशबोर्ड पर फीड करने के निर्देश दिए। 2026-27 की कार्य योजना में दो गुना लक्ष्य तैयार करने का आदेश दिया गया और सभी विभागों से योजना तैयार करने को कहा गया।

Feb 09, 2026 09:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share Share
Follow Us on

चित्रकूट, संवाददाता। डीएम पुलकित गर्ग ने अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री धन धान्य योजना की समीक्षा की। आउट पुट एवं आउट कम इंडीगेटर की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि माह जनवरी की प्रगति डैस बोर्ड पर सभी विभाग फीड कराएं। उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि ्प्रिरंकलर एवं माइक्रो इरीगेंशन से सिंचित क्षेत्रफल के लक्ष्य को समय से पूर्ण किया जाए। अन्य विभागीय अधिकारी भी अपने-अपने इंडीगेटर की प्रगति समय से पूर्ण कराएं। उन्होंने वर्ष 2026-27 की कार्य योजना की समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि केन्द्र सरकार से निर्धारित वित्तीय लक्ष्य से दो गुना कार्य योजना तैयार किया जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया कि आरकेवीवाई, एनएमएईओ ओएस एवं नेशनल मिशन नेच्युरल फार्मिंग के तहत बीज वितरण, कृषि यंत्र एवं योजनाओं के संबंध में अन्य कार्यों को भी शामिल किया जाना है। इसी तहत अन्य विभागों से संचालित योजनाओं के तहत कार्य तैयार की जानी है। डीएम ने निर्देश दिए कि जिले की वित्तीय आउट लेट 26.32 करोड के अनुसार सभी विभाग 2026-27 की कार्ययोजना बनाकर उप कृषि निदेशक को उपलब्ध करा दें। जिससे संकलित सूचना समय से भेजी जा सके। बैठक में सीडीओ डीपी पाल, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी आदि मौजूद रहे।