Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsDM Pulkit Garg Distributes Blankets to Elderly in Vinayakpur Amid Severe Cold
बुजुर्गों का जीवन सम्मानजनक बनाने को क्षमता के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति सहयोग में आगे आए

बुजुर्गों का जीवन सम्मानजनक बनाने को क्षमता के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति सहयोग में आगे आए

संक्षेप:

Chitrakoot News - चित्रकूट में डीएम पुलकित गर्ग ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कंबल वितरित किए। उन्होंने उनकी समस्याएँ सुनीं और आश्वासन दिया कि प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम में सहयोगी बैंक अध्यक्ष और अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। डीएम ने समाज से अपील की कि वृद्धजनों का सम्मान करें और उनकी सेवा करें।

Jan 10, 2026 06:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share Share
Follow Us on

चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यालय कर्वी से सटे विनायकपुर में संचालित वृद्धाश्रम में अत्यधिक सर्दी को देखते हुए डीएम पुलकित गर्ग ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से बुजुर्गों को कंबल वितरण किया। उन्होंने आवासित बुजुर्गों से उनकी समस्याओं को जाना। भरोसा दिया कि उनकी समस्याएं प्राथमिकता से निस्तारित की जाएंगी। किसी को कोई परेशानी नहीं होने पाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर हुआ। वृद्धजनों ने वंदना गीत प्रस्तुत किया। डीएम ने सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, डा सुरेन्द्र अग्रवाल, डा सुधीर अग्रवाल, डा प्रमोद अग्रवाल, डा महेन्द्र अग्रवाल एवं समाज कल्याण अधिकारी वैभव त्रिपाठी के साथ सभी 60 बुजुर्गों को कंबल के साथ ही गर्म कपड़े बांटे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम का संचालन सेवा उत्थान संस्थान के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करना चाहिए, जिससे वृद्धजनों का जीवन और अधिक सम्मानजनक बन सके। डीएम ने आईएमए के इस सहयोग को अच्छा कदम बताया। कहा कि वृद्धजन हमारे माता-पिता के समान हैं और उनकी सेवा करना हमारा कर्तव्य है। समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी पात्र वृद्धजनों को वृद्धावस्था पेंशन योजना एवं आयुष्मान भारत योजना से आच्छादित किया जाए। एक सप्ताह के भीतर इसकी रिपोर्ट उनको उपलब्ध कराएं।