Chitrakoot News: हाईिसक्योरिटी बैरक में ली तलाशी, चेक किया हर कोना

हिन्दुस्तान, चित्रकूट
Follow us on Google News
share

Chitrakoot News: डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर निकलते डीएम-एसपी। चित्रकूट, संवाददाता। डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण क

Chitrakoot News: हाईिसक्योरिटी बैरक में ली तलाशी, चेक किया हर कोना

Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। हाईिसक्योरिटी बैरकों में संदिग्ध वस्तुओं की संभावना पर गहन तलाशी ली गई। हर कोने को बारीकी से चेक किया गया। उन्होंने जेल अधिकारियों को हर समय सीसीटीवी कैमरे संचालित रहने के निर्देश दिए। दोनो अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों का संचालन एवं पीए सिस्टम की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद सभी बैरकों में पहंुचकर व्यवस्थाएं देखी। डीएम ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जेल में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी व सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

सीसीटीवी कैमरों समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों को हर समय क्रियाशील रखें। नियमित रूप से निगरानी की जाए। बंदियों के स्वास्थ्य को देखते हुए समय-समय पर शिविर आयोजित कर परीक्षण कराया जाए। जरुरी उपचार एवं दवाओं की उपलब्धता हर समय होनी चाहिए। उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता भी देखी। निर्देश दिए कि निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsचित्रकूटChitrakoot News: हाईिसक्योरिटी बैरक में ली तलाशी, चेक किया हर कोना