Chitrakoot News: एडीओ और वीडीओ का वेतन रोका, कारण बताओ नोटिस जारी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, चित्रकूटChitrakoot News: चित्रकूट के शिवरामपुर कस्बे में सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी पाए जाने पर डीएम पुलकित गर्ग ने एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत सचिव के वेतन रोकने का आदेश दिया है। मुख्य मार्ग समेत अन्य स्थानों पर साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं थी। कारण बताओ नोटिस जारी करने की भी प्रक्रिया शुरू की गई है।

Chitrakoot News: चित्रकूट। शिवरामपुर कस्बे में भ्रमण के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई में लापरवाही पाए जाने पर डीएम पुलकित गर्ग ने एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिव के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। डीएम को कस्बे में मुख्य मार्ग के किनारे एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई व्यवस्था सही नहीं मिली थी। उन्होंने दोनो के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए डीपीआरओ को निर्देश जारी किए है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


