अधिकारियों और जनता के बीच संवाद के अभाव पर जताई चिंता

Feb 07, 2026 10:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share

Chitrakoot News - डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनीं समस्याएं पुर तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं स

अधिकारियों और जनता के बीच संवाद के अभाव पर जताई चिंता

चित्रकूट, संवाददाता।डीएम पुलकित गर्ग ने मानिकपुर तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जनशिकायतों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की। कहा कि अधिकारियों और जनता के बीच संवाद का अभाव है। अगर तहसील व ब्लाक स्तर पर अधिकारी नियमित रुप से कार्यालयों में जनसुनवाई कर समस्याएं निस्तारित करें तो फरियादियों को कलेक्ट्रेट में नहीं भटकना पड़ेगा। उन्होंने प्रत्येक फरियादी की समस्या को सुना। ज्यादातर राजस्व, चकबंदी, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन, विद्युत व पेयजल से संबंधित शिकायतें आई। डीएम ने लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों को विशेष रूप से निर्देश दिए कि छोटे प्रकरणों का निस्तारण ग्राम स्तर पर ही प्राथमिकता के आधार पर करें।

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु में अंतिम तिथि का इंतजार न किया जाए। बल्कि शिकायत का समाधान निर्धारित समय से चार दिन पहले ही करें। सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि वह अपने लेटर में ईट राइट इंडियन का लोगो अवश्य लगाएं। समाधान दिवस में कुल 130 प्रार्थना पत्र आए। जिनमें 10 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान सीएमओ डा भूपेश द्विवेदी, एसडीएम मानिकपुर मोहम्मद जसीम, एसडीएम न्यायिक पूजा गुप्ता आदि मौजूद रहे। एक सप्ताह में उपलब्ध कराएं निस्तारण रिपोर्ट सदर तहसील सभागार में आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार ने डीआईजी राजेश एस के साथ समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का नियमानुसार, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। निस्तारण आख्या एक सप्ताह के भीतर उनके कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। उन्होंने एडीएम वित्त एवं राजस्व को विशेष रूप से आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।