Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsDistrict Level General Knowledge Competition Held at Bajrang Inter College with 286 Participants
सत्ता में बैठे लोग नफरत, अन्याय और अत्याचार को दे रहे बढ़ावा

सत्ता में बैठे लोग नफरत, अन्याय और अत्याचार को दे रहे बढ़ावा

संक्षेप:

Chitrakoot News - चित्रकूट में बजरंग इंटर कालेज सपहा में ग्रामीण मेधा अभिनंदन समिति द्वारा जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 286 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित की गई। इसके अलावा गति सीमा उल्लंघन करने पर 109 वाहनों पर 2,18,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Dec 29, 2025 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share Share
Follow Us on

चित्रकूट। बजरंग इंटर कालेज सपहा में ग्रामीण मेधा अभिनंदन समिति पाठा क्षेत्र ने जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें 286 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता निभाई। समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा तीन स्तर में हुई। परीक्षा ओएमआर शीट में कराई गई है। दो अन्य स्कूलों में हुई परीक्षा के दौरान करीब 550 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान भूपेश पटेल, रिंकू बुंदेला, अभिराम सिंह, खुशहाल, ऋषिकेश, वीरेंद्र सिंह, अंकित, जगजीवन आदि लोग मौजूद रहे। ग्रामोदय में भारतीय भाषा व्याख्यान का आयोजन आज सीतापुर। ग्रामोदय विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा परिवार विषयक व्याख्यान का आयोजन 30 दिसंबर मंगलवार को होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो ललित सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में कुलगुरु प्रो आलोक चौबे, केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज के प्रो योगेंद्र प्रताप सिंह अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस दौरान भारतीय भाषा परिवार शीर्षक से प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन एवं इनकी विषय सामग्री पर व्याख्यान परिचर्चा की जाएगी। गति सीमा का उल्लंघन करने पर 109 वाहनों को जुर्माना चित्रकूट। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र खुटहा मोड़ शिवरामपुर में निर्धारित गति सीमा का उल्लघंन करने वाले 109 वाहनों पर प्रवर्तन की कार्रवाई करते हुए 218000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। प्रभारी यातायात शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि टीम के साथ ब्लैक स्पाट खुटहा मोड़ में इंटरसेप्टर के जरिए निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों की चेकिंग की गई।